Breaking News

शाह बाजार स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष सत्र आयोजित

न्यूज़ वाणी ब्यूरो
फतेहपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाह बाजार में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “पीएमएसएमए के 10 वर्ष : सुरक्षित गर्भावस्था, स्वस्थ माताएं एवं सशक्त भारत” रही। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी), रक्तचाप, वजन तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सा टीम द्वारा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेश भी दिए गए। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।

About NW-Editor

Check Also

पेड़ पौधारोपण कर संरक्षित करने का दिलाया संकल्प – भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई व दुर्गा बक्काल ट्रस्ट की पहल पर हुआ पौधारोपण

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई एवं दुर्गा बक्काल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से पक्का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *