Breaking News

बालिकाओं को खेल और फिटनेस की ट्रेनिंग, आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर

फतेहपुर। ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (जीवाईसीयू) की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिका खिलाड़ियों के लिए विशेष शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से छात्राओं को खेल ड्रेस भी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक रूप से दक्ष बनाकर बेहतर खिलाड़ी तैयार करना तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जीवाईसीयू के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शिव स्वरूप संभालेंगे।

प्रशिक्षण के पहले दिन छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका गौड़ ने संबोधन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने बालिकाओं को खेल और शारीरिक फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, जीवाईसीयू के महानिदेशक एबी बाबू ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में खेल एवं शारीरिक प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह पहल जनपद के अन्य विद्यालयों में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कराने की दिशा में पहला कदम है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जीवाईसीयू पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक क्षमता को मजबूत करना है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *