Breaking News

”193 मिस्ड कॉल और गर्लफ्रेंड से आखिरी वीडियो कॉल: फिर SSC स्टूडेंट ने मौत को लगाया गले”

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के काकादेव थाना क्षेत्र के हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र यहां कासगंज से एसएससी की तैयारी के लिए आया था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस छात्र के मोबाइल फोन में 193 मिस्ड काॅल और प्रेमिका से आखिरी बार की वीडियो कॉल पर हुई बातचीत की जांच में जुट गई है.

फिलहाल मामले में पुलिस को मोबाइल के अलावा कमरे में कुछ पंक्तियां भी छात्र के हैंडराइटिंग में लिखी मिली हैं, जिसमें उसमें तमाम दर्द भरी इश्क मोहब्बत की शायरियां लिख रखी थीं. जानकारी के अनुसार, एसएससी की तैयारी करने कासगंज के सिकंदरपुर से विजय (मृतक) 3 महीने पहले ही कानपुर आया था. घटना की सूचना पर कानपुर पहुंचे मृतक छात्र के पिता राजेश ने बताया कि वह चार बेटों के पिता है. विजय दूसरे नंबर का बेटा था. वह ट्रक ड्राइवर है.

SSC छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

पिता ने बताया 3 महीने पहले बेटे को कानपुर के अंबेडकर नगर के एक हॉस्टल में एसएससी की तैयारी के लिए भेजा था. अभी 15 दिन पहले बेटा विजय मां के ऑपरेशन होने पर उनको देखने भी घर (कासगंज) आया था. घटना को लेकर हॉस्टल में ही रहने वाले विजय के दोस्तों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:00 बजे उन्होंने विजय को आखिरी बार दिखा था. विजय के ना दिखाने पर कुछ दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

फंदे पर लटका मिला शव

इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी हॉस्टल के मालिक को दी. सूचना मिलते ही मौके पर मालिक ने घटना की जानकारी काकादेव थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने हॉस्टल पहुंचकर, जब कमरे को गेट तोड़ा तो उन्होंने देखा कि विजय का शव पंखे के सहारे लटका हुआ था. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर कमरे से घटना के साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानें पुलिस ने क्या कहा

बेटे की मौत के बाद कानपुर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता राजेश ने रोते हुए बताया कि मां को देखने पहुंचे बेटे विजय को उन्होंने घर से जल्दी हॉस्टल वापसी कर पढ़ाई पर ध्यान देने की हिदायत दी थी. काकादेव के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्य से प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात स्पष्ट हो रही है. मृतक के मोबाइल की लास्ट वीडियो कॉल को टारगेट करते हुए युवती से भी पूछताछ की जा रही है.

About SaniyaFTP

Check Also

आजम खान के बेटे को बड़ी राहत, बेटा जेल से छूटेगा; हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा सस्पेंड की

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दो पैन कार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *