Breaking News

आसनसोल में पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़, आंसू गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है।

पथराव के बाद चौकी के अंदर हर जगह ईंट और पथरों के टुकड़े पड़े थे। सीसीटी भी टूट गया।
पथराव के बाद चौकी के अंदर हर जगह ईंट और पथरों के टुकड़े पड़े थे। सीसीटी भी टूट गया।
पुलिस चौकी के अंदर रखे कंप्यूटर और प्रिंटर को भी नुकसान पहुंचा।
पुलिस चौकी के अंदर रखे कंप्यूटर और प्रिंटर को भी नुकसान पहुंचा।
भीड़ के जाने के बाद पुलिस चौकी के बाहर बिखरा सामान।
भीड़ के जाने के बाद पुलिस चौकी के बाहर बिखरा सामान।
भीड़ ने रोड साइड खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की।
भीड़ ने रोड साइड खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की।
ऑटो और कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।
ऑटो और कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।
पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के बाद फ्लैग मार्च निकाला।
पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के बाद फ्लैग मार्च निकाला।

इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

तनाव के बाद इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के डिप्टी कमिश्नर वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा- अब स्थिति कंट्रोल में है। CCTV फुटेज की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

पीएम मोदी ने सेवा यात्रियों से कहा- समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए करें काम, वोटबैंक की राजनीति से रहें दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *