Breaking News

सेंट मैरी पब्लिक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

राशिद हुसैन, न्यूज वाणी ब्यूरो

लखनऊ। परिश्रम का फल मीठा होता है यह बात सेंट मैरी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर साबित कर दी है। ऐसे सभी छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार को सेंट मैरी पब्लिक इंटर कॉलेज के सिद्दीकी सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप जलाकर हुई और फिर सर्वधर्म प्रार्थना और स्वागत नृत्य के साथ अतिथि का स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल के 73 मेधावी छात्रों को उनकी शानदार पढ़ाई के लिए पुरस्कृत किया गया। 9वीं से 12वीं तक के टॉपर्स को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने के लिए 5000, व 3000 और 2000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट दिए गए।12वीं कक्षा में मोहम्मद साद खान ने 80.80ः अंकों के साथ पहला, अक्सा नाज ने 78.40ः के साथ दूसरा और उमर अब्दुल्ला ने 78.20ः के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 10वीं कक्षा में मंतशा इस्लाम ने 78.33ः के साथ पहला, अलफिसा परवीन ने 88.38ः के साथ दूसरा और निदा जमाल ने 87.66ः अंकों के साथ तीसरा स्थान पाकर इन बच्चों ने स्कूल का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल के तमाम टीचर्स की तारीफ के साथ प्रबंधक आमिर सिद्दीकी के काम को सराहा। उन्होंने कहा कि इस इलाके में स्कूल का इतना अच्छा काम और बच्चों की मेहनत काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने बच्चों को बधाई दी और आगे और मेहनत करने को कहा।स्कूल के प्रिंसिपल कौसर हुसैन रिजवी ने अतिथि को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।

About NW-Editor

Check Also

रेप केस में मदद का झांसा, दरोगा पर युवती से शोषण का आरोप

राजधानी लखनऊ में एक पुलिस दरोगा पर रेप पीड़िता की मदद करने के बहाने उसका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *