Breaking News

यूपी सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाखों महिलाओं को सहारा

लखनऊ: प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बन रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार वर्तमान में 29.23 लाख से अधिक महिलाओं को पेंशन का लाभ दे रही है। इसमें जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया जिले अग्रणी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और निराश्रित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है। डीबीटी व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। हर तिमाही 3,000 रुपये सीधे खातों में पहुंच रहे हैं, जिससे बुजुर्ग महिलाओं को दवा, राशन और अन्य जरूरतों में राहत मिल रही है। जिलावार आंकड़ों में जौनपुर पहले स्थान पर है, जहां 1,00,820 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। आजमगढ़ में 86,166 और बलिया में 79,160 महिलाएं योजना से जुड़ी हैं। सरकार का कहना है कि योजना से बुजुर्ग महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आया है और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिल रही है।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पानी हटाने के लिए लिया पंखों का सहारा, अखिलेश यादव का वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर सड़क यातायात पर भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *