फतेहपुर। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी के गठन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी को लेकर पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने भी बैठक में उपस्थित होकर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
बैठक के दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। शिक्षकों ने आपसी सहमति से सभी पदाधिकारियों का चयन किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
कार्यकारिणी में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महना के संतोष कुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अंकिता द्विवेदी को महिला उपाध्यक्ष तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोरांकन के हरीश वर्मा को पुरुष उपाध्यक्ष बनाया गया।
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के डॉ. ओम प्रकाश को मंत्री और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवलान की अंजू यादव को महिला संयुक्त मंत्री चुना गया। वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुम्भी की पुष्पांजलि गुप्ता को संगठन मंत्री तथा पं. दीनदयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलादातपुर की नीलम पाल को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हुसैनगंज की कामिनी जायसवाल को महिला सांस्कृतिक मंत्री, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहंगी के दिवाकर यादव को कोषाध्यक्ष तथा पं. दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज ऐलई के बृजेश कुमार मौर्य को पुरुष सांस्कृतिक मंत्री चुना गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने तथा शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
News Wani
