Breaking News

फतेहपुर में बड़ा हादसा: स्टेयरिंग फेल होने से खंदक में पलटी स्कूल बस, 11 बच्चे घायल

फतेहपुर। खागा थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस अचानक स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में ग्यारह बच्चे घायल हो गए। इनमें सात बच्चों को चोटें आईं, जबकि पांच अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि बड़े हादसे के बावजूद कोई अनहोनी नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे हथियापालपुर कस्बा स्थित मातादीन एक्सील अकैडमी की स्कूल बस 12 बच्चों को लेकर दौलतपुर, गाजीपुर और मानपुर गांव छोड़ने जा रही थी। खखरेड़-कोट मार्ग से मानपुर गांव की ओर मुड़ते ही गांव से पहले अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।

चालक अमृतलाल ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बस के टायर सड़क से नीचे खंदक में उतर गए और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में केजी और कक्षा एक में पढ़ने वाले दौलतपुर निवासी छह वर्षीय श्रेयांश, सात वर्षीय हर्ष सिंह, आठ वर्षीय अयांश, आठ वर्षीय अभय सिंह, सात वर्षीय तृस सिंह तथा मानपुर निवासी आठ वर्षीय अनु सिंह और आठ वर्षीय पीयूष सिंह घायल हो गए। इसके अलावा पांच अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आईं।

बस चालक अमृतलाल ने बताया कि हादसे के समय बस की रफ्तार करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा थी। स्टेयरिंग फेल होने के बाद उसने बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन बस के टायर खंदक में उतर जाने से वाहन पलट गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों और अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। अभिभावकों और कॉलेज प्रबंधन की मदद से सभी घायल बच्चों को निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के बाद सभी बच्चों को परिजन अपने साथ घर ले गए।

हादसे के बाद बच्चों के अभिभावकों में स्कूल बस की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में डेंगू से बचाव की पहल, 317 स्कूली बच्चों को दी गई होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर बुधवार को जनपद में जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *