Breaking News

महिला अधिवक्ता से मारपीट के मामले में वकीलों का प्रदर्शन, एसपी से दोषियों पर कार्रवाई की मांग

फतेहपुर। जिले में जूनियर महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस द्वारा मामले में अपेक्षित सहयोग न मिलने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

सीनियर अधिवक्ता धीरेन्द्र वीर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसपी कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने पीड़ित महिला वकील का पक्ष मजबूती से रखा।

बातचीत के दौरान पुलिस की शिथिल कार्यप्रणाली को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र वीर और पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र वीर, नाजिश राजा, साबिर, सैयद मो. आसिफ, असद, शुभम गुप्ता, रवि मौर्य, राकेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में डेंगू से बचाव की पहल, 317 स्कूली बच्चों को दी गई होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर बुधवार को जनपद में जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *