Breaking News

गांव-गांव पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की समस्याओं का चौपाल में हुआ त्वरित निस्तारण

फतेहपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को जिले के सभी 13 विकास खंडों की 26 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपालों में विभिन्न विभागों के नामित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की।

बहुआ विकास खंड की मखदूमपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान एवं प्रशासक राज कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप सिंह राठौर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों के सहयोग से उनका त्वरित समाधान कराया।

चौपाल में सबसे अधिक शिकायतें राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा व्यक्तिगत शौचालय से संबंधित प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया समझाई।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से वीडीओ आकांक्षा शिवहरे, बाल विकास परियोजना विभाग से सुपरवाइजर अंकिता सिंह, एनआरएलएम से बीएमएम नीलम पांडेय, कृषि विभाग से रामखेलावन सिंह, स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज गुप्ता, फार्मासिस्ट अमित कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी (आयुष) डॉ. बलकेश्वर सोनी, आयुष्मान मित्र सिद्धांत कुमार, सीएचओ भूदेव, पंचायत सहायक तनु श्रीवास्तव, मोहम्मदपुर ग्राम प्रधान शिवबालक प्रजापति, पखरौली ग्राम प्रधान रमाकांत सिंह, रोजगार सेवक जयकरन एवं गुलाब सिंह लोधी, आशा बहू उत्तम श्रीवास्तव, समूह सखी रामा श्रीवास्तव, संगिनी राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

नाबालिग अपहरण कांड में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी आकाश साहू गिरफ्तार

फतेहपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राधानगर पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *