Breaking News

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी का युवती ने काटा प्राइवेट पार्ट

 

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के मेंहदावल क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट को घायल कर दिया, जिससे प्रेमी लहूलुहान हो गया. घटना की जानकारी होने पर मंगलवार को प्रेमी के परिजन 108 नंबर एबुलेंस से जिला अस्पताल ले आए. अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मामले की सूचना दी. हालांकि, इमरजेंसी वार्ड में उपचार करने के बाद डॉक्टर ने युवक को छुट्टी दे दी. कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय प्रेमी युवक का मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव की सजातीय हम उम्र की युवती से पिछले दो साल से प्रेम प्रंसग चल रहा है. युवक और युवती फोन पर बातचीत करते है. प्रेमी युवक तीन भाईयों में सबसे छोटा है. पिता और दोनों भाई बाहर रोजगार और नौकरी के सिलसिले में गए है. मंगलवार को प्रेमिका फोन करके प्रेमी युवक को मिलने के लिए अपने घर पर बुलाई थी. इसी दौरान प्रेमिका ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचा कर घायल कर दिया. दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी उनके परिजनों को भी है. उनके परिजन शादी को लेकर भी सहमत हो गए हैं. घटना को लेकर अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है. एएसपी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना संज्ञान में है. मामले में अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है. तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About NW-Editor

Check Also

यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय: लखीमपुर के किचन में घुसा 10 फीट का जहरीला सांप, बिजनौर के 6 गांव बाढ़ की चपेट में

 उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार सुबह से प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *