Breaking News

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, लाखों के गहने लेकर फरार बदमाश

चंडीगढ़। मालोया कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसी महिला ने घर का टूटा हुआ ताला देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही थाना मालोया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस को आरोपितों तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। पुलिस को दी शिकायत में सुमन पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी मकान नंबर 3354, मालोया कॉलोनी ने बताया कि जिस मकान में चोरी हुई है वह उनके चाचा ससुर का है। उनके चाचा ससुर कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा स्थित गांव बेलवा में भागवत कथा में शामिल होने गए हुए हैं।

News Article Hero Image

चंडीगढ़ में बंद मकान पर चोरों का धावा (AI Generated फोटो)

वह मालोया बस स्टैंड के पास फल बेचने का काम करते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार रविवार शाम करीब 6:30 बजे पड़ोस में रहने वाली अंजू निवासी मकान नंबर 3345 ने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं तो पाया कि घर के बाहरी गेट और अंदर लगे ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने फोन पर अपने चाचा ससुर को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर में रखा एक छोटा संदूक/बॉक्स गायब है, जिसमें सोने-चांदी के कीमती गहने रखे हुए थे। चोरी हुए सामान में करीब 3 तोले की सोने की चेन, डेढ़ तोले की सोने की अंगूठियां, लगभग 25 ग्राम की नथ, डेढ़ तोले की झुमकी, करीब 300 ग्राम की चांदी की पायल, लगभग 500 ग्राम की चांदी की करधनी और डेढ़ तोले के सोने के कानों के गहने शामिल हैं।

परिवार का कहना है कि मकान मालिक के वापस आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि घर से और कौन-कौन सा सामान चोरी हुआ है। घटना की सूचना पर थाना मालोया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में सक्रिय चोरी गिरोहों के एंगल से भी जांच की जा रही है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से मालोया क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *