Breaking News

तिरंगे के रंग में रंगा खागा, हजारों किसानों ने बाइक रैली से दिया देशभक्ति का संदेश

खागा, फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 18 किलोमीटर लंबी बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के हजारों किसान एवं देशभक्त शामिल हुए। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों और गीतों से माहौल गूंजता रहा।

युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, तहसील संरक्षक एवं पूर्व प्रधान रमन सिंह तथा युवा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मौर्य की अगुवाई में सुबह करीब 11 बजे प्रेमनगर कस्बे के दादूपुर मोड़ से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा भादर रोड होते हुए बमुनवा से खागा तक निकाली गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने बाइक पर तिरंगा लगाकर यात्रा में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश देते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्तिमय बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर थाना सुल्तानपुर घोष की पुलिस मुस्तैद रही।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी कानपुर से दबोचा गया

फतेहपुर। सरकारी राशन कोटा और कॉलोनी का सपना दिखाकर महिलाओं से रकम ऐंठने वाले शातिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *