Breaking News

व्यापारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

– औंग व चौडगरा के नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
– शपथ लेते औंग व चौडगरा के पदाधिकारी।
फतेहपुर। मलवां विकास खंड के औंग कस्बे में रविवार की रात एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट ने होली मिलन समारोह के साथ नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने की। बुंदेलखंड कानपुर ग्रामीण के प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला और जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। औंग कस्बे के लिए राम लखन यादव को अध्यक्ष, विकास सिंह को महामंत्री और नंद किशोर गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। चौडगरा के लिए सुधीर गुप्ता को अध्यक्ष, श्याम बाबू गुप्ता को महामंत्री और विजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी हितों की चर्चा की गई। व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया गया। होली के अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

About NW-Editor

Check Also

सभासद ने एमआरआई मशीन के लिए छेड़ी मुहिम

– डीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सभासद। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *