Breaking News

**फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रही मासूम को कार ने रौंदा, मौके पर मौत**

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मातिनपुर मजरे सेनपुर गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के दौरान बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों और कार चालक के बीच आपसी समझौता होने के कारण परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *