Breaking News

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 समेत 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें मेहल गांव के एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं, जबकि सातवां मृतक ड्राइवर था। पुलिस ने सभी के शवों को खाई से निकाल कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी लोग काकड़ोथा गांव से मुंडन संस्कार में शामिल होकर बुधवार रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान इनकी बोलेरो HP-01C-2581 नंबर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। .

बताया जा रहा है कि सड़क से गाड़ी लगभग 1200 फीट नीचे गिरी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मेहल गांव के चुनी लाल (65) पुत्र परस राम, देवी लाल (62) पुत्र परस राम, बबली देवी (45) पत्नी मोती राम, मोती राम (45) पुत्र परस राम, अनिता कुमारी (20) पुत्री धर्मसिंह, कुंता देवी (53) पत्नी कर्म सिंह और धरो गांव के मनोहर लाल (34) की मौत हो गई। दो सगे भाई और पति-पत्नी भी शामिल है।

आधी रात हुआ हादसा, पुलिस को सुबह मिली सूचना

आधी रात में हादसे की वजह से किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह के वक्त पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी। मगर तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

मसरूंड हादसे के मृतकों के शव निकालते हुए स्थानीय लोग।
मसरूंड हादसे के मृतकों के शव निकालते हुए स्थानीय लोग।

ह्यूमन चेन बनाकर खाई से शव निकाले: पुलिस ने आज सुबह घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से खाई से शवों को सड़क तक पहुंचाया। इसके लिए लोगों ने ह्यूमन चेन बनाकर सभी शव सड़क तक लाए। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज गया। कुछ देर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस को सुबह मिली सूचना: SP एसपी चंबा विजय कुमार ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा लेट नाइट हुआ। मगर पुलिस को सूचना सुबह के वक्त मिली। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

चंबा के मसरूंड में खाई से सड़क तक पहुंचाए गए शव।
चंबा के मसरूंड में खाई से सड़क तक पहुंचाए गए शव।
चंबा के मसरूंड में खाई से सड़क तक पहुंचाए गए शव।
चंबा के मसरूंड में खाई से सड़क तक पहुंचाए गए शव।
मसरूंड हादसे के बाद आज सुबह राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे लोग।
मसरूंड हादसे के बाद आज सुबह राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे लोग।
मसरूंड हादसे में मृतकों के शव निकालते हुए स्थानीय लोग।
मसरूंड हादसे में मृतकों के शव निकालते हुए स्थानीय लोग।
चंबा में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।
चंबा में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।

About NW-Editor

Check Also

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला, चचेरे भाई आमने-सामने

हीरा सिंह कौशल, महादेव (मंडी)। राजनीति की बिसात पर कब कौन मोहरा बन जाए और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *