Breaking News

जलाला गांव में ट्रक ने बिजली लाइन में मारी टक्कर, चार पोल धराशायी; पूरी रात अंधेरे में रहे ग्रामीण

बिंदकी, फतेहपुर। मलवां विकासखंड के गांव जलाला में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। चौड़गरा-भोगनीपुर मार्ग पर पंचायत भवन के सामने सड़क के ऊपर से गुजर रही गांव की विद्युत लाइन में एक तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया, जिससे चार विद्युत पोल टूटकर गिर गए। इस घटना के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात एक ट्रक मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान वह सड़क के ऊपर से निकली गांव की विद्युत लाइन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक के बाद एक चार विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गए और बिजली के तार जमीन पर आ गए।

गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पोल टूटने के बाद से पूरे जलाला गांव की बिजली गुल है। रात से ही गांव अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों की रात जागकर कटी।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को दी और शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द विद्युत पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

जेई सुन्दरम तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ बाईपास पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *