Breaking News

25 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ लापता युवती का शव, राखी बांधने से पहले उजड़ गया परिवार का सपना

बिंदकी, फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर नहर पुल के पास शनिवार सुबह जलाला नहर से डूबी युवती का शव पुलिस ने करीब 25 घंटे बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते चलें कि बकेवर थाना क्षेत्र के नामामऊ गांव निवासी सहायक अध्यापक बृजभान गुप्ता की 23 वर्षीय पुत्री क्षमा गुप्ता रामगंगा नहर में डूब गई थी। शुक्रवार को उसने राखी बांधने की बात कही थी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते हुए जलाला नहर पुल के पास पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को युवती के नहर में डूबने की जानकारी दी।

ग्रामीण गोताखोर रस्सी के सहारे शनिवार सुबह से नहर में उतरकर युवती के शव की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आदमपुर नहर पुल के समीप नहर में शव उतराता हुआ दिखाई दिया। एक युवक ने नहर में छलांग लगाकर शव को बाहर निकाला।

युवती का शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की दो बहनें वंदना और पिंकी हैं, जिनमें से पिंकी सरकारी अध्यापक हैं। वहीं उसके दो भाइयों में एक भाई आनंद रेलवे में कर्मचारी है, जबकि दूसरा भाई आकाश पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर बकेवर थाना प्रभारी दिवाकर सिंह और कल्याणपुर थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *