Breaking News

लखनऊ बाईपास पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर रहे 37 वर्षीय चालक को विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के गांव लहिया पोस्ट पट्टी निवासी स्व. शिव बहादुर का पुत्र विपिन कुमार ट्रक चालक था। बताया जाता है कि विपिन कानपुर से ट्रक लेकर रेनुकूट की ओर जा रहा था। लखनऊ बाईपास के समीप ट्रक खड़ा कर वह सड़क पार कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *