Breaking News

चारा काटते समय दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के डांडा अमौली में चारा कतरते समय 60 वर्षीय वृद्ध का हाथ अचानक मशीन में फंस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार डांडा अमौली निवासी स्व. श्रीनंदा का पुत्र मौतीलाल अपने पुराने घर में चारा कतर रहा था। तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *