Breaking News

मलेशिया में ट्रंप का रेड कार्पेट डांस, कंबोडिया-थाईलैंड को दिलाया शांति समझौता: बोले- असंभव को किया संभव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने रेड कॉर्पेट पर स्थानीय कलाकारों के साथ डांस किया। कुआलालंपुर में ट्रम्प की मौजूदगी में थाईलैंड और कंबोडिया ने सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। ट्रम्प ने कहा कि जिसे लोग असंभव मान रहे थे, उसे उन्होंने संभव कर दिखाया है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक मंदिर विवाद को लेकर 5 दिनों तक जंग चली थी, जिसमें 48 लोगों की मौत हुई थी। इसे खत्म करने में ट्रम्प का बड़ा रोल था। ट्रम्प आज सुबह कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया। वे आसियान समिट में शामिल होने मलेशिया पहुंचे हैं। ट्रम्प 2017 के बाद पहली बार इस सम्मेलन में शामिल होंगे। वे आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर स्थानीय कलाकारों के साथ ट्रम्प ने अपने फेमस स्टाइल में डांस किया।
कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर स्थानीय कलाकारों के साथ ट्रम्प ने अपने फेमस स्टाइल में डांस किया।

ट्रम्प की मलेशिया दौरे से जुड़ी 4 तस्वीरें….

ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लैंड किए।
ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लैंड किए।
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रेड कार्पेट पर ट्रम्प का स्वागत किया।
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रेड कार्पेट पर ट्रम्प का स्वागत किया।
गाजा के समर्थन में मलेशिया में ट्रम्प का विरोध भी हुआ।
गाजा के समर्थन में मलेशिया में ट्रम्प का विरोध भी हुआ।
ट्रम्प ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर कराए।
ट्रम्प ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर कराए।

मलेशिया में आज से 47वीं आसियान समिट

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज से आसियान समिट की शुरुआत हो रही है। यह समिट दक्षिण-पूर्व एशिया के 10 देशों का बड़ा मंच है, जहां व्यापार, सुरक्षा, शिक्षा और संस्कृति जैसे मुद्दों पर बात होगी। इस साल के आसियान समिट की थीम इनक्लूसिविटी एंड सस्टनेबिलिटी है। भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समिट में हिस्सा लेंगे। पहले पीएम मोदी के शामिल होने की खबर थी, लेकिन अब वे वर्चुअली शामिल होंगे।

About NW-Editor

Check Also

ईरान पर डोनाल्ड ट्रम्प का सख्त रुख: ‘गलती की तो होगा जवाबी हमला’, 14-पॉइंट प्रस्ताव पर संशय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि ईरान ने कोई गलती की, तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *