फतेहपुर। शहर के खलीलनगर स्थित बिंदकी बस स्टॉप के निकट नए टीवीटी रेस्टोरेंट का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के बीच राघवेंद्र प्रताप सिंह और दादी इंदु सिंह ने फीता काटकर किया।
रेस्टोरेंट की संचालिका पलक सिंह, पत्नी अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि यहां कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, कैफे, मॉकटेल और बैंक्वेट हॉल सहित शुद्ध शाकाहारी खानपान की विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में पहली बार फाइव स्टार होटल की तर्ज पर तैयार किए गए इस रेस्टोरेंट में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन, मॉकटेल, कॉफी एवं अन्य सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में बड़े शहरों के होटलों में काम कर चुके अनुभवी शेफ द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही बैंक्वेट हॉल में जन्मदिन, पार्टी एवं अन्य समारोहों के आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर पिंटू चंदेल, रविंद्र पाल सिंह, अभय सिंह, अभिषेक सोमवंशी, शाश्वत सिंह, जगदीश सिंह, किरण सिंह, नागेंद्र सिंह, अशोक सिंह, शशि ठाकुर, इंदु सिंह, छोटू शिव, शशांक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
News Wani
