Breaking News

सरदार पटेल के विचारों को अपनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, फतेहपुर में हुआ आयोजन

फतेहपुर। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

मुख्य अतिथि मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव को मजबूत किया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और संगठनात्मक दृढ़ता की प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के युवाओं सहित प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के आयोजक एवं पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलराम लोधी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कमलेश विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, संजय जौहरी, शिंपू शिवहरे, उमेश मौर्य, विनोद सिंह, नितिन पटेल, सतेंद्र पटेल, महेश कुशवाहा, आदर्श विश्वकर्मा, सूरज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बंधवा-ललौली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा-ललौली मार्ग पर अंग्रेजी शराब ठेके के पास गुरुवार देर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *