Breaking News

फतेहपुर जेल में मानवता की मिसाल, 86 बंदियों को मिली बेहतर नजर की सौगात

फतेहपुर। मानवता की सेवा का संकल्प लेकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की रोशनी बिखेरने वाली इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने जिला कारागार में एक सराहनीय पहल की। रेडक्रॉस के संस्थापक सर जॉन हेनरी ड्यूनेंट की पुण्यतिथि पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 86 बंदियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इनमें 70 पुरुष और 16 महिला बंदी शामिल रहीं। लंबे समय से दृष्टि संबंधी परेशानी से जूझ रहे बंदियों को चश्मे मिलने से उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

शुक्रवार को दोपहर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन एवं जगदंबा आई क्लीनिक के संयोजन से जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक नागेश सिंह एवं डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सर जॉन हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद जेल अधीक्षक ने पांच बंदियों को चश्मे प्रदान कर वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। अभियान के तहत कुल 86 बंदियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

इन सभी बंदियों का पूर्व में जगदंबा आई क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. विवेक अग्निहोत्री द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया था। जांच के बाद जिन बंदियों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उनके लिए निर्धारित नंबर के अनुसार चश्मे तैयार कराकर वितरित किए गए। चश्मे पाकर बंदियों ने प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होंने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जेलर जितेंद्र कुमार यादव, जेल चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र, फार्मासिस्ट संजीव कुमार एवं प्रमुख सहयोगी मीनाक्षी त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बंधवा-ललौली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा-ललौली मार्ग पर अंग्रेजी शराब ठेके के पास गुरुवार देर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *