Breaking News

बगैर बताए गांव से गायब हुई महिला, दो मासूम भी साथ…पति ने थाने में लगाई गुहार

 

परेशान पति ने रिश्तेदारी और आसपास की काफी तलाश, अब पुलिस से लगाई मदद की गुहार

नवाबगंज: थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव से महिला अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई। महिला के पति ने पत्नी और बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ सुराग न लगने पर मंगलवार को नवाबगंज थाने पहुंचकर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। जानकारी के अनुसार, युवक 1 जून को किसी जरूरी काम से घर से बाहर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी दिन में किसी समय बिना किसी को बताए अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई। जब युवक शाम को घर लौटा तो पत्नी और बच्चे घर पर नहीं मिले। परेशान युवक ने पत्नी को गांव, आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी ढूंढा, लेकिन महिला और बच्चों का कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर युवक मंगलवार दोपहर नवाबगंज थाने पहुंचा और अपनी पत्नी व दोनों बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन व अन्य सुरागों के जरिए महिला की तलाश में जुट गई है।

About NW-Editor

Check Also

एयरपोर्ट पर उतरी पहली यात्री उड़ान, वाटर कैनन सलामी के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत; लोगों में दिखा उत्साह।

जेवर। लंबे इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री उड़ानों का दौर शुरू हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *