Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

भाकियू की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

– यूसुफ तबरेज बने जिला उपाध्यक्ष, साथियों ने किया स्वागत
– यूसुफ तबरेज को मनोनयन पत्र सौंपते अतिथि।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में जहां विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा की गई वहीं संगठन मजबूती के उद्देश्य से यूसुफ तबरेज को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह ने शिरकत की। बैठक में कई मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा करने के उपरान्त संगठन मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यूसुफ तबरेज को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी ने माला पहनाकर स्वागत किया। श्री तबरेज ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा किसानों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, युवा जिला मीडिया प्रभारी पंकज साहू, युवा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, दीपक मौर्य, संजीत सिंह, शुभम सिंह भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सीएम के मंच से उठे सवालों पर सदर विधायक का जवाब, 26 करोड़ के विकास कार्यों का पेश किया रिपोर्ट कार्ड

– विपक्ष के विधायक होने की वजह से नहीं अतिरिक्त धन का रहा अभाव – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *