Breaking News

बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें कार्यकर्ता: विश्वनाथ पाल

– बसपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष का भारी-भरकम माला पहनाकर किया स्वागत
– जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
– प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते बसपाई।
फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन गुरूवार को शहर के जीटी रोड बाईपास स्थित एक मैरिज लॉन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उन्होंने बैठक में पार्टी संगठन की गहन समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा। सभी कार्यकर्ता अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करें। जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन विस्तार पर जोर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता असलम शेर खान की अगुवई में प्रदेश अध्यक्ष का भारी-भरकम माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सतीश जाटव, डॉ. एसपी सिद्धार्थ, पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम, अभिषेक प्रताप सिंह, विवेक माधुरे, असलम शेर खान, राधेश्याम उर्फ छोटू अंबेडकर, मो. हाशिम, हाजी सगीर प्रधान, सूर्यपाल लोधी, चंदन सिंह लोधी, विनय लोधी, रामविशाल लोधी, रामसजीवन लोधी, अभिषेक शुक्ला, महेश मिश्रा, पुतान सोनकर, सतीश पासी, अरविन्द कुमार चौधरी, रमेश गौतम, प्रबुद्ध कुमार गौतम, रामप्रताप पाल, गुलशन गौतम, सुनील गौतम, गौतम राव, सूरिजपाल गौतम, रामहित प्रियदर्शी, रोशन गौतम, रामौतार, आरिश सिद्दीकी सहित जिले के सभी पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर व बूथ स्तर के कार्यकर्ता बामसेफ व वीबीएफ के सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय पहुंची डीएम

– आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश – ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *