Breaking News

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट आईं विद्युत सखी

– डीएम से रोजी-रोटी की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग
– कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए खड़ी विद्युत सखी।
फतेहपुर। रोजी-रोटी की समस्याओं को लेकर सोमवार को जिले की विद्युत सखी कलेक्ट्रेट आईं और प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान किए जाने की मांग की।
जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में बताया कि वह घर-घर जाकर उपभोक्ताओं का बिल जमा कराती हैं। जिसमें 1999 रूपए तक बिल भुगतान करने पर 19 रूपए ग्रामीण का कमीशन व शहर का 11 रूपए कमीशन व दो हजार के ऊपर जमा कराने पर शहर का चालीस प्रतिशतर कमीशन मिला था। एक गरीब महिला विद्युत सखी बनकर चहार दीवारी से बाहर निकलकर अपने मन में हौसला रखकर परिवार का बोझ उठाने के लिए सात-आठ घंटे कार्य कर रही हैं। बताया कि अब प्रीपेड मीटर हो जाने से नई आईडी लांच की गई है। उसमें सब विद्युत सखी बहन परेशान हैं। इसका कमीशन दस पैसा, बीस पैसा व 90 पैसा व एक रूपया कर दिया गया है। नया ऐप सही तरीके से लांच नहीं है। जिससे विद्युत सखियां अत्यधिक परेशान हैं। मांग किया कि पुरानी आईडी की तरह ऐप दिया जाए। पुराना कमीशन लागू किया जाए। इस मौके पर किरन देवी, सीता सिंह, पूर्णिमा सिंह, निशा सिंह, निर्मला, अराधना, गीता देवी, संध्या, बीना आदि मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

लोकतांत्रिक ढंग से विपक्ष को सबक सिखाएंगी माताएं बहनें: अजीत

– महिला जन आक्रोश सम्मेलन में प्रभारी मंत्री ने लिया हिस्सा – सम्मेलन को संबोधित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *