Breaking News

इंदिरा भवन से विजय कुमार आजाद का युवाओं, किसानों, छात्रों और महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो 

नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय इंदिरा भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश के युवाओं, किसानों, छात्रों और महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लोगों से जागरूक होकर एकजुट होने का आह्वान किया।

विजय कुमार आजाद ने कहा कि देश के सामने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए जागरूक होने तथा किसानों, छात्रों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में देशवासियों ने आजादी के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया था। उसी भावना और साहस के साथ आज लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक संघर्ष को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

आजाद ने बेरोजगारी, शिक्षा, किसानों की समस्याओं, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक बराबरी जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय बहस के केंद्र में लाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि हर उस व्यवस्था के खिलाफ है जो संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों को कमजोर करती है। हमारा रास्ता संविधान का रास्ता है, हमारा हथियार जागरूकता और लोकतांत्रिक एकजुटता है।”

विजय कुमार आजाद ने देश के युवाओं, किसानों, छात्रों और महिलाओं से आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जनता की जागरूकता, एकता और संवैधानिक संघर्ष में निहित है।

About NW-Editor

Check Also

लाल किले से विकसित भारत का रोडमैप: मोदी बोले- दिमागी नक्सलियों को पहचानें, उन्हें अलग करें, युवाओं और आत्मनिर्भरता पर बड़ा जोर

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *