Breaking News

नहीं बना रिवई-छानी मार्ग का चौथाई टुकड़ा ग्रामीण परेशान

महोबा चरखारी लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते बीते 3 साल से अधूरे पड़े रिवई-छानी मार्ग पर ग्रामीणों के लिए नासूर बन चुका है
बताते चलें कि रिवई संतोषपुरा छानी दबका जरौली सबुआ सहित एक दर्जन से अधिक गाँवों के लिये राठ से कबरई जाने के लिये रिवई-छानी खुर्द मार्ग सबसे छोटा रास्ता है रिवई-छानी मार्ग की दूरी मात्र पौने पांच किमी है जहाँ पीडब्लुडी द्वारा 3 किमी सडक 2023 में ही बनाकर तैयार कर दी थी शेष बचे पौने दो किमी सड़क का निर्माण तीन वर्ष गुजरने के बाद भी अभी तक नहीं हो पाया है जिससे क्षेत्र के दर्जनों गाँवों के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिये 15 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड रहा है जहाँ ग्रामीण सालों से वाहनों को फर्राटा भरने की उम्मीद लगाये बैठे थे वहीं बारिश के बाद पैदल निकलना ही कठिन है घुटनों तक भरे पानी में कीचड़ में से निकालकर ग्रामीण अपना रास्ता तय कर रहे हैं
गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 214.76 लाख रुपए से वित्तीय वर्ष 2023 में छानी गाँव से रिवई के लिये 3 किमी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था जबकि छानी से रिवई की दूरी पौने पांच किमी थी जिससे रिवई की ओर पौने दो किमी सड़क नहीं बन पायी थी जिसमें लोकनिर्माण विभाग द्वारा शेष पौने दो किमी सड़क निर्माण कार्ययोजना वजट आवंटित करने के लिए शासन को भेजी गई थी जो तीन साल गुजरने के बाद भी अभी तक स्वीकृत नहीं हुयी है
रिवई गाँव के निवासी बलराम सिंह रामदास अहिरवार शिवपाल यादव
सत्येन्द्र सिंह आदि ने बताया कि रिवई छानी सडक निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से उन्हें 15 किमी चक्कर लगाकर गंतव्य तक जाना पडता है यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होगे
इस मामले में लोक निर्माण विभाग के जेई विनोद कुमार ने बताया कि कार्ययोजना भेज दी गई है जल्द ही रिवई छानी मार्ग के शेष पौने दो किमी मार्ग की स्वीकृति हो जायेगी इसके बाद अतिशीघ्र शेष भाग का सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा।

About NW-Editor

Check Also

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 93 जोड़ों का वेदिक रीति रिवाजों से सम्पन्न हुआ विवाह

महोबा 29 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 93 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *