महोबा। थाना महोबकंठ के पचारा गांव में सड़क किनारे बैठे एक 30 वर्षीय ग्रामीण पर एक पानी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसकी टैंकर के नीचे दबने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस व मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के परिजनों की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच फरार चालक और टैंकर स्वामी का पता लगाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
पचारा गांव निवासी पुष्पेंद्र किसी काम से सड़क किनारे बैठा हुआ था, तभी घरेलू उपयोग के लिए ट्रैक्टर से पानी से भरा एक टैंकर गांव की तरफ जा रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे बैठे पुष्पेंद्र के ऊपर गिर गया, जिससे वह टैंकर के नीचे दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और टैंकर को उठाने की कोशिश की, लेकिन भारी होने के कारण वह सीधा नहीं कर सके। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के साथ साथ पुलिस को घटना की सूचना दी।
दुर्घटना के बाद घबराया चालक ट्रैक्टर और टैंकर मौके पर छोड़कर वहां से खिसक गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि टैंकर पलटने से पुष्पेंद्र की मृत्यु हुई है। मृतक के परिजनों ने आरोपित चालक के विरुद्ध तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच करते हुए चालक की तलाश करते हुए आवश्यक कारवाई करने में जुट गई है।

News Wani