Breaking News

महोबा में यातायात व्यवस्था होगी और हाईटेक: एसपी ने 02 आधुनिक इंटरसेप्टर बाइकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महोबा। जनपद में सड़क सुरक्षा को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने के लिए यातायात पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा महोबा पुलिस को 02 अत्याधुनिक ‘इंटरसेप्टर बाइक’ (रॉयल एनफील्ड हंटर 350) उपलब्ध कराई गई हैं। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने इन दोनों बाइकों को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा व्यवस्था के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि ये इंटरसेप्टर बाइकें अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से पूरी तरह सुसज्जित हैं। इनमें लेजर-बेस्ड स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) जैसी आधुनिक सुविधाएं लगाई गई हैं। इन उपकरणों के जरिए ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, खतरनाक स्टंटबाजी, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट, और गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वालों की सटीक पहचान कर मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।
एसपी ने बताया कि इन हाई-टेक बाइकों को सड़कों पर उतारने का मुख्य उद्देश्य लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ा नियंत्रण स्थापित करना है। इससे जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और अनुशासित यातायात व्यवस्था कायम होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करे, तो खुद के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित की जा सकती है।
फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, क्षेत्राधिकारी (यातायात) रविकांत गोंड, प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 93 जोड़ों का वेदिक रीति रिवाजों से सम्पन्न हुआ विवाह

महोबा 29 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 93 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *