Breaking News

बारिश से चक फिसौलिया में जलभराव, घरों में घुसा पानी; ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चक फिसौलिया में बारिश के दौरान घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण घरों के अंदर पानी घुस रहा है। इससे गृहस्थी का सामान और खाद्यान्न नष्ट हो रहा है। पानी भरने के कारण जानवरों और ग्रामीणों का जीवन भी दुश्वार हो गया है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है, ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

इस मौके पर श्रीराम लोधी एडवोकेट, संजय कुमार, बुधराज, सुखलाल, श्रीमती देवी, रामलखन, राम सिंह, मुकेश लोधी, फूलचंद्र, सुखराम, राजेंद्र, राजा, दीप कुमार आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गेहूं निकालते समय सांप ने महिला को डसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़हा में बुधवार दोपहर गेहूं निकालते समय 26 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *