Breaking News

फतेहपुर में तिरंगे के साथ निकली देशभक्ति की लहर, नौ मंडलों में भाजपा की भव्य यात्राएं

फतेहपुर। आजादी के पर्व से पहले मंगलवार को पूरा जनपद राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिले के नौ मंडलों में एक साथ भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों के बीच राष्ट्रीय चेतना और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश दिया।

तिरंगा यात्राओं में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव सहित पार्टी के जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अमौली मंडल में चौबे के तालाब से अमौली चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव शामिल हुए। वहीं धाता मंडल में पुष्पा मैरिज हॉल से दीप नारायण चौराहे तक निकाली गई यात्रा में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक कृष्णा पासवान ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। मंडल प्रभारी प्रवीण सिंह, मंडल अध्यक्ष रामनरायन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जहानाबाद मंडल में राम-जानकी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष ने किया। बिंदकी नगर की तिरंगा यात्रा में भी जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सहभागिता की।

खखरेरू मंडल में पनिहा बाबा से खखरेरू नगर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अपर्णा सिंह गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। भिटौरा मंडल में लाल सिंह तथा हसवा मंडल में आचार्य कमलेश योगी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

खागा मंडल में अशोक चौराहे से शक्ति माता मंदिर तक यात्रा निकाली गई, जिसमें राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक कृष्णा पासवान शामिल हुईं। वहीं मलवां मंडल में रेवाड़ी से महमूदपुर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में स्थानीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि संगठन के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को जिले के नौ मंडलों में तिरंगा यात्राएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। इनमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि शेष 14 मंडलों में बुधवार, 12 अगस्त को निर्धारित समय और मार्ग पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक भी भाग लेंगे।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *