Breaking News

महाराजगंज में बारात से लौटते वक्त कहर बनी रफ्तार, ट्रॉली से टकराई कार; 2 की मौत, 7 घायल

महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत एनएच-730 पर गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे में बारातियों से भरी एक कार गोबर लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तेज रफ्तार में आ रही कार सामने से आ रहे गोबर लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद कार का गेट जाम हो गया, जिसे तोड़कर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान:

कार चालक: रामनरेश यादव (उम्र 35),सहयात्री: अनिल गुप्ता (उम्र 28),घायलों में शामिल हैं:1. संजय यादव (30 वर्ष),2. रिंकू गुप्ता (26 वर्ष),3. सुधीर मिश्रा (29 वर्ष),4. अर्जुन यादव (24 वर्ष),5. शिवानी देवी (22 वर्ष),6. मनीषा गुप्ता (19 वर्ष),7. बच्चा (नाम अज्ञात, 5 वर्ष) शामिल है।

सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया। प्रशासन ने घायलों को बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया है।

श्यामदेउरवा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह बताया गया है।

About NW-Editor

Check Also

इश्क़ हुआ ऐसा कि रिश्ते भी कांप उठे: दादी-पोते की अनोखी शादी ने मचाया हड़कंप

प्यार कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है. इसमें उम्र की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *