Breaking News

सबमर्सिबल चालू करते समय युवक को लगा ज़ोरदार करंट, मौके पर ही हुई मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के सलमेपुर गोठी गांव में सोमवार सुबह सबमर्सिबल चालू करने गए 27 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सलमेपुर गोठी गांव निवासी गणेश का पुत्र बुधराम सुबह करीब छह बजे अपने निजी सबमर्सिबल को चालू करने गया था। जैसे ही उसने स्टार्टर को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के पड़ोसी रामचंद्र और फूलचंद्र ने दी।

जानकारी के अनुसार सलमेपुर गोठी गांव निवासी गणेश का पुत्र बुधराम सोमवार सुबह करीब छह बजे अपने निजी सबमर्सिबल को चालू करने गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने स्टार्टर को छुआ, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर खागा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की जानकारी मृतक के पड़ोसी रामचंद्र और फूलचंद्र ने दी। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण भी इस घटना से गमगीन हैं। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: पड़ोसी की दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन लोग घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला, कालिकन रोड में सोमवार सुबह पड़ोसी की दीवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *