Breaking News

खेत में काम कर रहे वृद्ध को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में सोमवार सुबह खेत में काम करते समय जहरीले सांप ने 65 वर्षीय वृद्ध को डस लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव निवासी स्वर्गीय मंगल प्रसाद के पुत्र कल्लू सोमवार सुबह खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: पड़ोसी की दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन लोग घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला, कालिकन रोड में सोमवार सुबह पड़ोसी की दीवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *