Breaking News

पुलिस हिरासत में महिला की तबीयत बिगड़ने से मचा बवाल, लोहिया अस्पताल में भर्ती

 

फर्रुखाबाद: थाना कादरीगेट क्षेत्र के गांव खानपुर की एक महिला की पुलिस हिरासत में तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति लज्जाराम को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी।

इस मामले में पुलिस ने उसे बरामद कर हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि महिला बीते तीन-चार दिनों से भोजन नहीं कर रही थी, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला की बिगड़ती हालत को देख पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और तत्काल उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को मेडिकल देखरेख में रखा गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद महिला की हिरासत को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

About NW-Editor

Check Also

फर्रुखाबाद की लाइब्रेरी में दर्दनाक हादसा: अचानक विस्फोट से, 2 की मौत, 5 घायल

यूपी के फर्रुखाबाद में आज दोपहर एक लाइब्रेरी में तेज धमाका हुआ है, जिससे पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *