Breaking News

मनचले को बीच बाजार में महिला ने 50 सेकंड में जड़े 14 थप्पड़!

कानपुर- बेकनगंज क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने छेड़छाड़ करने पर एक युवक को बीच बाजार में जमकर पीटा। युवक लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला के हाथ नहीं रुके। महिला ने युवक का कॉलर पकड़ा, फिर 50 सेकेंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर पुलिस के अकाउंट को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट कर दिया। बेकनगंज बाजार में सुबह एक महिला गृहस्थी का कुछ सामान लेने के लिए आई हुई थी।

इसी दौरान एक युवक ने उसे देखकर कुछ कमेंट्स किए। महिला ने पहले एक-दो बार उसकी टिप्पणी को अनसुना किया, लेकिन जब वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो महिला ने युवक को बीच बाजार में दबोच लिया। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया। इसमें महिला युवक का कॉलर और बाल पकड़कर उसे एक के बाद एक थप्पड़ मारती दिख रही है। 50 सेकेंड के वीडियो में महिला ने आरोपी को 14 थप्पड़ जड़े और जमीन पर गिराकर पीटा। युवक वहां से बचते हुए भागता दिखाई दिया।

वीडियो में युवक महिला के आगे गिड़गिड़ाता रहा। बाजार में आसपास खड़े लोगों से युवक छुड़वाने के लिए कहता रहा। एसीपी अनवरगंज अभिषेक राहुल ने बताया कि मामले में बजरिया निवासी अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इस मामले को दिखवाया जाएगा। साथ ही, क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। छेड़छाड़ की घटनाओं को हर हालत में रोका जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

चार लाख फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर विदेशों में बेचने वाला युवक गिरफ्तार, यूपी ATS की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

कानपुर। उत्तर प्रदेश एटीएस ने साइबर अपराध और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े एक मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *