Breaking News

गाजियाबाद में होगा विश्व प्रसिद्ध ‘जाणता राजा’ महानाट्य, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को मिला विशेष निमंत्रण

महोबा। विश्व के सबसे बड़े ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के गाजियाबाद में होने वाले आयोजन के लिए हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद कुँवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को विशेष आमंत्रण दिया गया। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ‘भैय्या’ ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा।
22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के सनसिटी में आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय महानाट्य में छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वराज्य स्थापना, सुशासन और राष्ट्रभक्ति की गाथा का भव्य मंचन किया जाएगा। डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि यह आयोजन केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास, सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।
निमंत्रण स्वीकार करते हुए पूर्व सांसद कुँवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान, सुशासन और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने बुंदेलखंड सहित प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में गाजियाबाद पहुंचकर इस ऐतिहासिक महानाट्य का अवलोकन करने और बच्चों को भी भारतीय इतिहास से परिचित कराने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि ‘जाणता राजा’ महानाट्य को विश्व के सबसे भव्य ऐतिहासिक मंचनों में गिना जाता है। यह वर्षों से देश-विदेश में लाखों दर्शकों को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, स्वराज्य की भावना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता आ रहा है।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में पशुओं की सेहत पर जोर, चिकित्सा शिविर में जांच के साथ हुआ टीकाकरण

महोबा, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को पशुपालन विभाग की ओर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *