Breaking News

8 साल की छात्रा संग स्कूल वॉशरूम में छात्रों की करतूत जानकर दंग रह जाएंगे आप

मांड्या : कर्नाटक के मांड्या से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक स्कूल में 8 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हुआ। चौंकाने वाली बात है कि बच्ची का यौन शोषण उसकी ही क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र और एक 3 क्लास में पढ़ने वाले बच्चों ने किया। घटना 31 जनवरी की है लेकिन मामला रविवार को सामने आया। जब लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग क्लास 2 में पढ़ती है। एक आरोपी उसका क्लासमेट है वहीं दूसरा अन्य क्लास का है।

लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्रों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी, लेकिन बाद में उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। मांड्या SP मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर दोनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस स्कूल कैंपस में लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में उसके प्राइवेट पार्ट पर ऐसी कोई चोट नहीं पाई गई है। लड़कों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। SP ने कहा, हम फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं और लड़की द्वारा दिए गए बयान की जांच कर रहे हैं। उसके बयान में कुछ विरोधाभास हैं। इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है और नाबालिगों से बलात्कार, महिलाओं पर हमला तथा दिनदहाड़े डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

About NW-Editor

Check Also

पुणे में एयरफोर्स विमान की हार्ड लैंडिंग से रनवे 8 घंटे बंद, 90+ फ्लाइट्स रद्द; सुबह बहाल हुआ ऑपरेशन

पुणे एयरपोर्ट का रनवे शुक्रवार रात 10:30 बजे एक इंडियन एयर फोर्स (IAF) के लड़ाकू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *