Breaking News

संस्कार में गया युवक यमुना में डूबा, तलाश जारीअंतिम 

– किशनपुर यमुना घाट में युवक ने लगाई थी छलांग, नहीं आया बाहर
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल।
विजयीपुर, फतेहपुर। किशनपुर कस्बा निवासी एक युवक शनिवार की दोपहर किशनपुर यमुना घाट में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। अंतिम क्रिया के बाद यमुना में नहाने लगा, तभी अचानक डूब गया। सूचना पर गोताखोरों और नाविकों ने काफी खोजबीन की परंतु कोई पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार किशनपुर कस्बा निवासी भाजपा नेता रामराज सिंह के पुत्र विवेक सिंह की बीमारी से मौत हो गई थी। शनिवार की दोपहर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए कस्बा निवासी युवक भूपेंद्र सिंह (35) पुत्र स्व० महेंद्र सिंह अंतिम संस्कार होने के बाद यमुना घाट में नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, परंतु बहुत देर तक ऊपर नहीं दिखाई दिया तो मौजूद दोस्तों ने शोर-शराबा मचाया। घटना की सूचना पर पहुंचे नाविक और गोताखोरों ने काफी खोजबीन की परंतु भूपेंद्र सिंह का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से कस्बा में कोहराम मचा रहा। मोहल्लेवासियों ने बताया काफी समय से भूपेंद्र का पत्नी अंजू से अनबन चल रहा था जिसके चलते पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी जो घटना के बाद सूचना पर रोती-बिलखती घटनास्थल पहुंची। किशनपुर थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि यमुना में लापता युवक की खोजबीन कराई गई है, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ बुलाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

About NW-Editor

Check Also

डायट में संवैधानिक-मानवीय मूल्यों की गूंज, शिक्षकों में नई ऊर्जा

– प्रशिक्षण में भाग लेते शिक्षक। फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में तीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *