Breaking News

तीसरी मंजिल पर बन रहे बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड, व्यवस्था भूतल पर करने की उठी मांग

पूर्व सभासद धीरज कुमार ने सीएमओ से की अपील, कहा- 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को हो रही परेशानी

फतेहपुर (न्यूज़ वाणी)। सीएमओ कार्यालय में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तीसरी मंजिल स्थित कमरा नंबर-19 में बनाए जाने से बुजुर्गों को हो रही परेशानी का मामला सामने आया है। पूर्व सभासद एवं सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था भूतल पर कराए जाने की मांग की है।
धीरज कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि अधिक उम्र और शारीरिक परेशानियों के कारण कई वरिष्ठ नागरिकों को तीसरी मंजिल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर चलने-फिरने में असमर्थ और बीमार बुजुर्गों के लिए सीढ़ियों से तीसरी मंजिल तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड की सुविधा स्वयं बुजुर्गों के स्वास्थ्य और उपचार से जुड़ी है, इसलिए कार्यालय में इसकी व्यवस्था भी उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर होनी चाहिए।
पूर्व सभासद ने सीएमओ से मांग की है कि वरिष्ठ नागरिकों की आयु, स्वास्थ्य और शारीरिक स्थिति को देखते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था सीएमओ कार्यालय के भूतल स्थित किसी उपयुक्त कक्ष में कराई जाए, ताकि 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

About NW-Editor

Check Also

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म: पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *