Breaking News

मौलाना जवाद और हैदरी टास्क फोर्स एक प्लेटफॉर्म पर लज़ीज़ गली के उद्घाटन के विरोध में हैदरी टास्क फ़ोर्स करेगा विरोध प्रदर्शन

ताहिर हुसैन हाशमी/राशिद हुसैन)
लखनऊ: शिया धर्म गुरु मौलाना जवाद और हैदरी टास्क फोर्स.लज़ीज़ गली के उद्घाटन के विरोध में एक पायेदान पर एक साथ खड़े नज़र आ रहे हैं.हैदरी टास्क फोर्स संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ने आगा की अध्यक्षता में हुसैनाबाद के अज़ादारी रोड पर,रूमी गेट के पास बन रही अवैध हुसैनाबाद ट्रस्ट की भूमि पर बनी लज़ीज़ गली के उद्घाटन के खिलाफ लोगों ने विरोध किया.उनका कहना है कि अगर आगामी 24 जनवरी को इसका उद्घाटन होता है.तो हैदरी टास्क फोर्स धरना प्रदर्शन करेगा.उनका आरोप है कि यहां पर दूकाने खुलने से मोहर्रम के दौरान अज़ादारी रोड से निकलने वाले शाही और ऐतिहासिक जुलूसो को काफ़ी नुकसान होगा.जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचेगी और माहौल भी खराब होगा.उन्होंने कहा इस अवैध निर्माण के ज़िम्मेदार हुसैनाबाद ट्रस्ट के आला अधिकारी/ ज़िलाधिकारी और भृष्ट कर्मचारी हैं.जिनकी मिली भगत से यह निर्माण हुआ है.इस संबंध में लज़ीज़ गली में हो रहे अवैध निर्माण पर,शिया धर्म गुरु मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नक़वी भी विरोध में हैं.शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने वकीलों व अन्य धर्मगुरुओं के साथ हुसैनाबाद स्थित लज़ीज़ गली का निरीक्षण किया था.निरिक्षण के दौरान मौलाना ने ट्रस्ट की आमदनी और खर्च पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए.चेतावनी दी थी कि अगर दो दिन के भीतर अवैध निर्माण नहीं रोका गया.तो वह लज़ीज़ गली और हुसैनाबाद ट्रस्ट में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे.

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ के शहीद पथ पर चलती डबल डेकर बस में लगी आग, 30 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ। शहीद पथ पर शनिवार-रविवार की रात गोरखपुर से सूरत जा रही एक डबल डेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *