Breaking News

यमुनानगर मर्डर मिस्ट्री: बॉयफ्रेंड से बात रोकने पर सास की हत्या, तकिए से खुला राज

हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला की मौत के 5 महीने बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक महिला की बहू और उसके बॉयफ्रेंड पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां बहू को बॉयफ्रेंड से बातचीत करने से टोकती थी, जिसके चलते यह साजिश रची गई। पहले बहू ने मौत को लेकर झूठी कहानी रची थी। उसने मौत की वजह चारपाई से गिरना बताया था। तब महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

जिसके बाद शक होने पर एसपी कार्यालय में शिकायत सौंपी, जिस पर जांच करके पांच माह बाद केस दर्ज किया गया। अब पति ने बताया कि उसकी मां कभी तकिया नहीं रखती थी, लेकिन मरने से पहले तकिया रखा हुआ था। इसके अलावा सिर से खून भी रिस रहा था, जिसके चलते पति ने शक होने पर एसपी को शिकायत सौंपी। सीआईए-1 के इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

पति ने वारदात की पूरी जानकारी दी…

  • फैक्ट्री में काम करने गया था पतिः यमुनानगर के हरगढ़ के निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2023 को गांव मोमली वाला की रहने वाली 25 वर्षीय शिवानी से हुई थी। वह गांव में पत्नी, मां कमलेश, पिता सुमेर चंद और ताऊ रणबीर के साथ रहता था। जिस वक्त उसकी मां की हत्या हुई, उस समय वह करीब 5 किलोमीटर दूर एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने गया था।
  • बच्चा रोने का झूठ बोल काटा फोनः पति ने बताया कि 19 जुलाई की रात को वह फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट पर था। उस रात उसकी मां की तबीयत खराब थी। रात को उसने करीब 12 बजे शिवानी से फोन कर मां की तबीयत के बारे में पूछा। इस पर शिवानी ने कहा कि उन्हें बेचैनी हो रही है। जब उसे मां से बात कराने को कहा, तो शिवानी ने कहा कि बच्चा उठकर रोने लगा है और उसे उठाने के बहाने फोन काट दिया।
  • कुछ देर बाद कहा, मां चारपाई से गिर गई: पति ने कहा- उसने करीब पौने एक बजे फिर से शिवानी को फोन किया। इस पर शिवानी ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक है और थोड़ी देर बाद बोली कि मां चारपाई से गिर गई हैं। उसने पत्नी को कहा कि परिजन को बुला ले। इतनी देर में शिवानी ने कहा कि मां के सिर में चोट आई है, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, तो उनका शव चारपाई पर पड़ा हुआ था।
  • सिर में गहरी चोट लगीः जितेंद्र ने बताया कि सुबह जब अंतिम संस्कार से पहले शव को स्नान कराया गया तो महिलाओं ने देखा कि सिर में काफी गहरी चोट लगी हुई थी। उस समय इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वारदात के बाद उसे शक हुआ, तो उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दी।

बॉयफ्रेंड से बातचीत पर रोकटोक बनी हत्या की वजह

  • बॉयफ्रेंड को बताती थी भाईः जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी शादी के बाद से ही उसे शिवानी पर शक होने लगा था। वह उस पर नजर रखता था। शादी के करीब आठ माह बाद उसने शिवानी को उसके मायके के ही राजेश नामक युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। पूछने पर शिवानी ने उसे अपना भाई बताया।
  • शादी से पहले था अफेयरः राजेश के बारे में जब उसने शिवानी के परिवार वालों से पूछा, तो उन्होंने कहा कि राजेश नाम का उनका कोई रिश्तेदार नहीं है। इस बात को लेकर कई बार झगड़े भी हुए। जितेंद्र ने बताया कि शिवानी का शादी से पहले ही राजेश के साथ अफेयर था।
  • सास के टोकने पर रास्ते से हटाया: जितेंद्र ने बताया कि शिवानी के अफेयर का ससुराल में सभी को पता चल गया था, जिसके बाद सास उसे राजेश से बात करने से मना करती थी। जितेंद्र का आरोप है कि शिवानी ने इसी के चलते उसकी मां को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और बॉयफ्रेंड संग मिलकर मां की हत्या कर दी।
  • शव के नीचे तकिया मिलने पर भी हुआ शक: जितेंद्र ने बताया कि उसकी मां कभी सिर के नीचे तकिया लेकर नहीं सोती थी, लेकिन वारदात के बाद जब उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला, तो सिर के नीचे तकिया भी रखा हुआ था, जिसमें खून रिस गया था। इस बात को लेकर भी उन्हें शक हुआ था।

घर से पैसे चुराकर आरोपी को देती थी जितेंद्र ने यह भी बताया कि शिवानी अक्सर घर से रुपए चुराकर अपने बॉयफ्रेंड राजेश को दिया करती थी। वह घर से आंगनबाड़ी में राशन लेने जाने के बहाने निकलती थी और फोन कर राजेश को बुला लेती थी। ऐसे में उससे मिलकर पैसे दे देती थी और कभी-कभी पैसे ले भी लेती थी। आरोपी राजेश मजदूरी करता है।

जितेंद्र ने बताया कि शिवानी ने आरोपी राजेश को कह रखा था कि वह जल्द ही अपने पति से तलाक ले लेगी, जिसके बाद वे दोनों एक साथ रहेंगे। अपना घर बचाने के लिए जितेंद्र ने राजेश से बातचीत भी की। उसे कहा कि वह पीछे हट जाए। इस पर राजेश ने कहा कि जब तक शिवानी नहीं कहती, वह पीछे नहीं हटेगा।

CIA की जांच में सही निकले आरोप: वारदात के बाद काफी समय बीतने के बाद उसने शक होने पर SP ऑफिस में शिकायत दी। शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच सीआईए-1 को सौंपी गई, जिसमें जांच करते हुए अब करीब पांच माह बाद शिवानी व उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले में सीआईए-1 के इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। अभी कोई भी डिटेल शेयर नहीं कर सकते।

About NW-Editor

Check Also

रोहतक में सनसनीखेज वारदात: लेडीज संगीत में डांस पर भड़के जेठ ने महिला की हत्या

हरियाणा: रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *