Breaking News

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, कमियों में सुधार के दिए निर्देश

महोबा। जिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित होने वाले दस्तक अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान अक्टूबर 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लेते हुए समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए जिला पंचायती राज विभाग एवं नगर निकाय की गतिविधियों में पाई गयी कमियों के सुधार के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग एवं कृषि विभाग को माइकोप्लॉन के अनुसार क्षेत्र में कार्य करने और ग्राम वासियों को संवेदीकरण करने के लिए आदेशित किया। जिलाधिकारी ने संचारी रोगों से बचाव के बारे में आम जन मानस को जागरुक करने के लिए भी समस्त विभागों को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि 01 अटक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा साथ ही 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के सफल आयोजन किया जाना निर्धारित किया गया है।
बैठक दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को संचारी रोगो से बचाव के लिए विस्तृत जानकारी देते हुये जन सामान्य को जागरुक करने तथा समन्वय स्थापित कर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल आयोजन के लिए संवेदीकरण पर जोर दिया। इस मौके परमुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें। अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों के विषय में जानकारी इत्यादि के बारे में चर्चा की। अंत में जिला मलेरिया अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

आफत की बारिश से महोबा बेहाल: जलमग्न हुईं सड़कें, बस्तियां बनीं टापू, चार-चार फीट गहरे पानी से गुजरे लोग, रिकॉर्ड बारिश से घरों और दुकानों में घुसा पानी; चार दशक पुराना टूटा रिकॉर्ड

महोबा। जिले मे दो दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते सड़कें तालाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *