दिल्ली से कोलकाता तक सियासी संग्राम: ED रेड के विरोध में TMC का प्रदर्शन, 8 सांसद हिरासत में

पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल के चीफ के ठिकानों पर ईडी रेड के विरोध में TMC दिल्ली से लेकर कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। सांसदों ने, बंगाल में मोदी-शाह की गंदी चालें नहीं चलेंगी के नारे लगाए।  दिल्ली पुलिस ने सांसदों को हटाने की कोशिश की।

इस दौरान धक्कामुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को सुबह 10 बजे हिरासत में लिया और दोपहर 12 बजे छोड़ा। महुआ ने कहा- देखिए चुने गए सांसदों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में दोपहर 2 बजे मार्च निकालेंगी।

प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

दिल्ली पुलिस ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को प्रदर्शन की जगह से हटाया।
                                             दिल्ली पुलिस ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को प्रदर्शन की जगह से हटाया।
सांसद महुआ मोइत्रा को भी पुलिस उठाकर ले गई। उन्होंने कहा कि ये गलत है।
                                                  सांसद महुआ मोइत्रा को भी पुलिस उठाकर ले गई। उन्होंने कहा कि ये गलत है।

About NW-Editor

Check Also

बंगाल रुझानों में भाजपा की बढ़त, 190 के पार सीटें; कई इलाकों में तनाव, ममता आवास के बाहर नारेबाजी तेज

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *