Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त, भाजपा की परंपरागत सीट पर मुकाबला दिलचस्प

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के उम्मीदवार पर मजबूत बढ़त बना ली है। लगातार कई राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार से हजारों वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

15वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत किशोर को 29,752 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 21,550 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 8,202 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। अभी मतगणना के कई राउंड बाकी हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है।

बांकीपुर सीट भाजपा के लिए बेहद अहम मानी जाती है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मजबूत गढ़ रही है, जहां से वे लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया।

प्रशांत किशोर की बढ़त के साथ ही पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ता अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें शेष राउंड की मतगणना और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

About NW-Editor

Check Also

“बिहार में मॉब लिंचिंग : धर्म पूछकर पीटा गया युवक, मौत से पहले बयां किया दर्दनाक सच”

बिहार के नवादा जिले से सामने आई यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *