महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के नेतृत्व में एवं अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा साइबर क्राइम से सम्बन्धित मुकदमे में 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना अर्जुन सिंह द्वारा गठित नि0 उपेन्द्र नाथ राय मय हमराह हे0कां0 विश्ववीर सिंह व कां0 अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण, विवेचनात्मक कार्यवाही एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया अभियुक्त पवन कुमार पुत्र गयासी राजपूत निवासी ग्राम कालीपहाड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

News Wani