Breaking News

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष / वरिष्ठ कवि राजेंद्र त्यागी का निधन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो

आदर्शनगर (नजीबाबाद) वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री रहे वरिष्ठ साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र त्यागी का 17 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राजेंद्र त्यागी साहित्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति में अध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर रहते हुए लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। वरिष्ठ नागरिकों के हितों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उनके निधन पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के वर्तमान अध्यक्ष एवं युगांतर सामाजिक संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष तथा सामाजिक कार्यकर्ता सरदार जितेंद्र सिंह कक्कड़ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जितेंद्र सिंह कक्कड़ ने कहा कि राजेंद्र त्यागी का निधन सामाजिक और साहित्यिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

About NW-Editor

Check Also

हथिनीकुंड बैराज हादसे में दो जवानों की तलाश खत्म, अलग-अलग स्थानों पर मिले शव

यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज में हुए हादसे के बाद लापता दोनों जवानों के शव मिलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *